Sunday, June 14, 2020

इंजीनियर और गुड़ की भेली

तो सुधीजनों, एक इंजीनियर बाबू थे, २२-२३ साल पहले पढ़े रहे तो इंजीनियर थे और रहेंगे, जे बात नहीं बदल सकती। नाम का क्या करेंगे, पर रख ही लीजिये।  बाबू, यही नाम चलेगा।  हाँ तो बात कहाँ से शुरू हुई? इन से कभी किसी ने एक घुमावदार सा सवाल कर लिया और मजे से इन्हें तुरंत ही जवाब सूझ गया तो बस फिर, खुश हो गए कि हम अभी तक धार में हैं भाई!!
अब ये आया lockdown जो बहुतों को बहुत कुछ सिखा गया और अभी तक सिखा रहा है।  तो भैया, बाबू अकेले ही रह थे। खाने पीने के वास्ते भी आत्मनिर्भर ही हुए रहे. कभी गुड़, पाउडर के रूप में ले आये कभी गीला गुड़ उठा लिए, मजे में बना खा रहे थे। इस बार जोश में गुड़ की भेली उठा ले आये।  आपने तो देखी होगी भेली? आइसक्रीम कोन आधा काट के उल्टा कर के याद कीजिये, बस उसी आकर में भेली थी।
तो बाबू अटक गए, ये भेली तो डब्बे में उतरने को नहीं देख रही। तो इसे तोडना पड़ेगा! पर कैसे? चाकू , आलू छिलना (peeler ) try कर लिया, नुकीले हिस्से तिरछे हो गए पर भेली में ढंग से गड्ढा भी ना हुआ।  समस्या घनी हो चली थी, क्योंकि वो अब रविवार का दिलचस्प चैलेंज बन चुकी थी। दिमाग के घोड़े दौड़ाये गए, इधर से उधर तक, फ्लैट के एक कोने से दूसरे तक सब जगह विचारों में घूम के देख लिया, ना कुछ हथोड़े जैसा कुछ मिला ना ही मजबूत खीला या कील जिससे भेली को, उसके गुरुर को तोड़ा जा सके।
टेक्नोलॉजी का जमाना है, सारी मदद बस एक कॉल दूर है, तो दोस्तों बाबू ने भी एक्सपर्ट से सलाह करना जरुरी समझा। तुरत ही फ़ोन लगाया गया एक्सपर्ट को, और पहले वहां से स्थिति को समझने के लिए जरूरी सवाल दागे गए, मसलन, क्या क्या उपलब्ध है घर में? पता चला बेलन है! बताया गया, कि बेलन को हथौड़े जैसे उपयोग करने की कोशिश की जाए। पहली कोशिश में कुछ ख़ास हासिल ना हुआ।  फिर बताया गया कि चाकू साथ में इस्तेमाल किया जाए, पर बात अभी भी नहीं बनी। अब बात आयी और कौन से resources उपलब्ध हैं? मजबूत सी चम्मच मिली, हाँ तो फिर चम्मच ऐसे रखो और बेलन से मारो, फिर क्या था बाबू पूरे जोश में ख़ुशी ख़ुशी कॉल ख़तम किये और पिल पड़े। 
चम्मच रखी गयी भेली पे, हैंडल वाला हिस्सा नीचे और ऊपर से दे बेलन धमाधम! पर भैया, भेली ने ना टूटना था, तो ना टूटी।  ५-१० मिनट की मेहनत और लाल हो चुके हाथों ने फिर चेताया, सलाह को याद किया और फिर अचानक भक्क से एक बल्ब जल उठा, बिलकुल वैसे ही जैसे किस्सों में होता है, और उस चम्मच को 'ऐसे' रखो वाली बात समझ आयी और इंजीनियर बाबू ने चम्मच को आड़ा कर के रखा और फिर से मेहनत करनी शुरू की! इस बार बात बन गयी और धीरे धीरे भेली ने हार मान ली और बाबू के चेहरे पे हाड़ तोड़ मेहनत करने के बाद जैसा सुकून देती ४ इंची मुस्कान आ गयी! finally, एक आध घंटे के बाद भेली के टुकड़े सफलता पूर्वक डब्बे में भर दिए गए!
बूझिये तो जरा, वो एक्सपर्ट कौन थे? मेरा मतलब, कौन थीं? सही पकडे हैं, बाबू यानि इंजीनियर की मम्मी जी और कौन? कित्ते भी बड़े हो जाओ, मम्मी एक्सपर्ट ही होती हैं, और उनके पास सारी समस्याओं का हल मिल ही जाता है!
तो बस, ऐसे इंजीनियर और गुड़ की भेली का किस्सा संपन्न हुआ! 

Friday, March 06, 2020

गाता रहे मेरा दिल

पुराने गाने सुनते हुए उनके शब्दों पर ध्यान जाता है मेरा
वो कुछ इतना अंदर उतर जाते हैं कि मैं पिघलने लगता हूँ, रो भी लेता हूँ, हल्का होने तक खालीपन महसूस करता हूँ,  साथ ही बोझिल भी...  हर गुजरते पल को छू कर देखता हूँ, और, और ज्यादा विश्वास होता चलता है कई ऐसी बातों पर (read - theories; to certain extent, even philosophies), जिनको पहले कभी समझना ही असंभव था मेरे लिए. 
बानगी ये रही -
इस मोड़ से जाते हैं कुछ सुस्त कदम रस्ते, कुछ तेज कदम राहें
पत्थर की हवेली को, शीशे के घरोंदो में, तिनकों के नशेमन तक.. इस मोड़ से जाते हैं
एक दूर से आती है, पास आके पलटती है, एक राह अकेली सी रूकती है ना चलती है

जिंदगी के सफ़र में गुजर जाते हैं जो मकाम, वो फिर नहीं आते
वक़्त चलता ही रहता है, रुकता नहीं
एक पल में ये आगे निकल जाता है,
आदमी ठीक से देख पाता नहीं और परदे पे मंजर बदल जाता है

एक और अधूरा सा हिस्सा, पूरा मत कीजिये, बस समझिये ... नहीं, असल में वो भी जरुरी नहीं है...
आप वहां पहुँच पाते हैं तो स्वागत है, नहीं भी पहुँच पाए तो भी कोई शिकायत नहीं, सब अपनी जगह, अपने तरीकों से देखते, मानते, सीखते और जानते हैं, इसीलिए तो सब unique होते हैं, मैं, वो, आप, सभी...
कहानियों के किरदार, अपने आप में एक कहानी  

Sunday, July 21, 2019

ख़त्म होती कहानियाँ

ख़त्म होती कहानियाँ नए किरदारों को जन्म देती हैं... 
मेरे एक प्रबुद्ध मित्र, सुबोध ने ये एक फोटो के title में लिखा। ये गहरी बात, मुझे सिर्फ छू नहीं गयी बल्कि अंदर तक हिला गयी, दिमाग में बैठ गयी और कुछ पुराने विचारों को खंगालने का अवसर भी बना और blog की बरसों पुरानी ख़ामोशी भी भरभरा कर टूट गयी।  
हर वो चीज जो शुरू होती है, ख़त्म होना उसकी नियति होती है, चाहे वो कहानियाँ हो या किरदार। पर क्या वाकई वो ख़तम होते हैं या अश्वत्थामा का श्राप लिए जीते रहते हैं, बदलते रहते हैं? हम जिसे आरम्भ कह कर जान पाते हैं, वस्तुतः, सिर्फ अपने समझ-बोध तक, क्या वो वास्तव में आरम्भ होता है? 
एक पेड़ का आरम्भ, बीज से, और वो बीज कहाँ से आया था? एक ख़त्म होते फल से, वो, वो भी तो किसी पेड़ की खूबसूरत सी कहानी का हिस्सा था, ख़तम होती हुई एक कहानी, जिसने किसी नए किरदार को जन्म दिया और अपना अस्तित्व ख़ुशी से ख़त्म हो जाने दिया। हर गाथा, छोटी हो या हो महागाथा, हर वृतांत, हर रूपक, अपने आप में सम्पूर्ण होकर भी किसी और से सम्बद्ध होता है, आप जितना चाहे इंकार कर लीजिये असंपृक्त रह पाना असंभव है। 
मैं, आप, वो, हर कोई एक काव्य से सम्बंधित हैं, अपने आप में भी एक कथा हैं, कहानी हैं। हमारी कहानियाँ भी एक दूसरे की कहानियों से मिलती, उलझती और अलग होती रहती हैं। साथ ही हम भी धीरे धीरे ख़तम होते रहते हैं, और सृजन करते रहते हैं, किसी नए किरदार का, फर्क नहीं पड़ता, जान कर या अनजाने। कभी अचानक एक मोड़ पर एक अहसास होता है, अपनी कहानी का, अपने ही किरदार का और फिर हम परिपक्व होने की ओर अगला कदम बढ़ा देते हैं, एक गहरे सुकून के साथ। 
शायद यही वो खास पल होता है, जब उस पेड़ की तरह हम जान जाते हैं, अपने होने का अर्थ, कारण और समय की धार में गढ़ते हुए उस बड़े, बहुत बड़े महाकाव्य में अपनी अहमियत। ये बहुत महत्वपूर्ण अनुभूति, नितांत व्यक्तिगत आनंद, गूँगे का गुड़ हो जाता है, महसूस होता है, बताया, समझाया नहीं जा सकता।  असल में उसकी जरूरत भी नहीं होती।  
मैं भी एक कहानी हूँ, और महत्वपूर्ण हूँ अपने लिए। कई और कहानियों का अटूट हिस्सा हूँ, उनका भी किरदार हूँ। मेरी कहानी सुखद है या दुःखद ये गैरजरूरी पहलू है, कभी कोई किसी को सुना पायेगा? ये भी गैरजरूरी सवाल है। जरूरी है, ये अहसास कि मैं हूँ। थोड़ा आगे जाऊँगा तो अद्वैतवाद में ये अहसास भी आकार खो देगा। पर वो विचार फिर कभी... 
ये भी, एक ख़तम होती कहानी ही है। बस चेहरे बदल जायेंगे, झड़ते पत्तों के ख़तम होते किरदार नयी कोंपलों की कहानियों का आगाज़ कर जायेंगे। 

Saturday, October 07, 2017

Being Happy

Being Happy... such a small statement, yet very powerful one.
I started to understand the same slowly but steadily. They (don't know who?) said it all starts from oneself, it is not something outside, but comes from inside... guess what? they ARE right! I reached to a point where I was thinking I am done, nothing much is left to rejoice and this is it. Lot of negativity was there and worse part was that I was not able to see it as negativity but had taken it as reality. 
But, then, I started to find some joy in small things, in solo trips, in myself. Yes! it is all here, in me. I am happy now and am aware about. I found my positive things and none other than my friends made me realise these. I realised that I have made changes in people's life, someone did get benefit of my advice or of picking up a habit from me. All these were hidden from my sight and now I have started to realise my own potential. True, life has begun for me at 40! and I am understanding to BE HAPPY within. I am not stopping here for sure.
God does work in mysterious ways. He provides hints at every turn and it is up to us to pick them up or let them go. You can call it with many names or with none, does not matter. I know, you will read this and will see yourself in there. You will know as I knew when it came from you. You ARE one of His hints in my life and I am grateful to have you there. Thank you!

Wednesday, September 13, 2017

ये कौन रहता है मेरे अंदर?

जिंदगी खूबसूरत है...
=================
मुझे याद नहीं ये कब उतरा था शब्दों में? पर आज फिर मिला और मुझे बहुत ही अच्छा लगा.
अधूरा सा है, बिलकुल मेरी तरह... अरे! मैं ही तो हूँ... और कौन?
=================
ये कौन रहता है यहाँ? मेरे अंदर? कितना विचित्र? मैं ही अनभिज्ञ अपने आप से? नहीं, कुछ हद तक  शायद सही हो, पर पूरी तरह नहीं। वो तो है, मुझे हौसला और मजबूती देने वाला, कभी कभी मैं उसके साथ बातें करता हूँ।  कभी वो मुझे कहानियाँ सुनाता है, कभी मैं उसे अपने आंसू दिखाता हूँ। 
वो एक बहुरुपिया है, हाँ, एक बहुरुपिया ही तो है। रूप, रंग, भाव… अंदाज़, सब बदलने की काबिलियत रखता, मुझसे हर लिहाज़ से बेहतर, मेरा अंतर्मन। मैं जानता हूँ उसे, वो बहुत शर्मीला है और जल्दी ही समायोजित हो जाता है आस पास के मंज़र से। पर जब मुझे उसकी जरूरत होती है तो जाने कैसे उसे पहले खबर हो जाती है, और वो एक नए या पुराने रूप में मेरी मदद करने आ जाता है। 
कभी कभी वो शरलॉक होम्स बन कर मेरी मदद करता है, मेरी खोई हुई चीजें पाने के लिए, या फिर किसी पे  शक करता हुआ, खोज बीन करने के मूड में।
=================

फिर लिखूंगा... जरूर... वादा है खुद से खुद का..


Tuesday, July 02, 2013

Alice in Wonderland

'Alice in Wonderland', a fairytale full of fantasy. A story told multiple times by generations to generations. Did you ever wonder when was it written? 20 years or 50 years back? actually, nearly 150 years back!! it was written in 1865 by English author Charles Lutwidge Dodgson under the pseudonym Lewis Carroll. 
A girl falls in a rabbit hole and reaches to a wonderland where she meets many creatures. Tale plays with logic, enjoyed by children and adults alike.
Why on the earth am I talking about something talked about numerous time? No, it is not about the critiques or praise or anything of that sort. What I kept on thinking for past few days or weeks or probably on and off, for a real long time, that don't we live in wonderland too? so what if it is not-so-defying-logic, so what if it does not look like one? To me, it is named as corporate world.
Let me make one thing clear here, I am not thinking about it with any per-conceived notion or in any wrong sense, just trying to understand, when and where does one stops? Can anyone really stop?
At some point in time or other, we fall from rabbit hole (something really tough to get out from... first job?) too and lands on in corporate world. Well, may not be all of us took that route or reached at the same world. But most of the time story remains same. Let me elaborate a bit more why I think so? A dialogue which, for me, sums it up (from the movie) - "You have to run faster and faster to stay at your place." This is true more than anything, more than anywhere else but at the corporate world. Being good is no longer good enough. One must keep trying for higher and higher, more and more, faster and faster.
If you do what you have always done, you will get what you have always got. It is not that something is wrong, we never felt it as wrong, we are so used to it or probably competition at every level has gone so fierce that earlier it was said that there is always room on top, now that room has got smaller and ladder going up has shrunk. 
How far an individual can rise with fair means and more importantly being honest to oneself? Probably there is no limit to this, but to my imagination only.  One more thought came across me, 'Everyone rises to one's incapability.' ... make sense, I think. 
This eventually turns out to be a rat-race as one of my friend put it as, aptly. Point here is, why there is always a distinct differentiation between doers and achievers? Try to list down 5 or 10 (big-shots, successful, racks to riches types) people who you can recall instantaneously, chances are 9 or more people in the list would have a history where they dared to break out from this dilemma and took some drastic decision, with an entirely different vision. Minute I realize this (which happens so many times, sad, again), an itch starts somewhere within me. Unfortunately, it dies so soon that I could not do much about it. Following passion is probably not as difficult as identifying it at the first place. What kills it? system, environment, Monday blues, laziness, fear of uncharted territory, fear of failure, society at large, upbringing, loads of responsibilities? what??
Do I have such spark? what that spark is? How do I change myself? How do I get over from this uncomfortable feeling of running faster and faster without making any real progress? Probably I, myself am holding it back, tightly, from within.
Ah... yes, this is very much mid life crisis... MY MID LIFE CRISIS...

Saturday, May 11, 2013

Are you an Atheist?

Some days back someone asked me somewhere, are you an Atheist? I was awestruck, I thought I knew the answer with pretty much surety but nothing, absolutely nothing came out of me. Seeing my surprised look and then blank face, that person left me alone, but the question; that stuck with me, kept on baffling me.I tried to find the answer so that I could sleep without thoughts or at least with fewer thoughts. I am still struggling. What are you going to read is my struggle with this question.

I feel pain at times when I see differently able people or less fortunate people. At the same time I get filled up with gratitude towards something, someone there. These brave people struggle with every single moment,still smile never wipes off, no crib about their situation or problems, that great confidence with which they tackle life… all this gives me lot of courage to fight my own.

I try to help people not really consciously, but mostly that feeling also comes without any sign. May not be often, yet suddenly I see someone who I thought need help, may be a small push and I just do that. I say thank you to people without any extra effort because more often than not, that smile in return, really feels good.
When I see my own troubles I do get depressed and start looking for a shoulder for comfort, for a warm hug to get rid of my insecurity.Many a times I don’t find any, not even a person to talk with.

Then what do I do? Sometimes I talk to my mom. Nothing about situation, just talk anything. Mostly all I want to hear her voice. Sometimes I talk to my other support system, my elder brother and other family members. That heals to a large extent, but sometimes wounds are deeper and even this conscious effort does not help completely.

That is the time, something helps me to come out of that bad mood and I don’t know what. Some kid will come and play with me for some time or just pass a smile from the back of the vehicle which was running in front of me; some stranger pats me and says thank you; sometime even a non verbal communication from birds, animals; sometime a beautiful scene is painted by nature in front of me or some old forgotten song is heard from nowhere, which I was trying to hum few days back. Just like a wish come true and my mood get elevated almost within no time.

I remember very vividly, once when I was entering a mall after parking my vehicle. A lady (security person) was on duty just after the metal detector. The moment I pass her, almost not paying any attention to her presence, She greeted me ‘good evening sir’ with a genuine smile. I was surprised for a moment as I thought I missed the metal detector and she is stopping me.But I was wrong. It was just a warm gesture. It humbled me.

What are these? Mere co-incidents? Some signs? Who or what brings them to me? Him, the Almighty, the God, Bhagwanji? I don’t know, don’t understand. I feel less (at times really very less) connection with any such power at most of the places. At few places, which may or may not be ‘spiritual’ or ‘religious’ kind or places, my faith comes alive, but for whom? I guess for no one, not even for myself. I could hardly feel. I just become me, does not matter how small or a long period that be but I just don’t feel. That moment,one of thoughtlessness, probably nothing exists. If nothing exists, what relaxes me, energies me so much. I even forget to make a wish. Again I remain awestruck.

This whole exercise brings me back to square one, what does it means when I say I am a believer or I am an atheist?? Oh God…send me some help to find out the answer.

Wednesday, October 26, 2011

आइये कुछ साझा करें

आइये कुछ साझा करें...

कुछ रोशनी, कुछ  मिठास
कुछ हंसी, कुछ सुवास
थोड़ी सी नोंक-झोंक, बहुत सी मुस्कान
और कुछ साझा हों प्रयास...
बना लें यादगार - ये पर्व, ये त्यौहार!

आइये कुछ साझा करें ...
मेरी फुलझड़ियों की चटचटाहत
आपके अनारों की झिलमिलाहट
उनकी आतिशबाजी से उधार लें ऊंचाई का नज़ारा 
और थोड़ा सा ले लें सुतली बमों का शोर 
मिला दें चकरघिन्नी की फिरकियाँ 
भूलें नहीं कि, हों मिठाइयों सी मीठी बातें
और मजबूत हो सकें रिश्ते 
इस उत्सव में आइये साझा करें
और बांटा करें सभी से
खुशियाँ, प्यार और दुलार... 

आइये कुछ साझा करें

Monday, October 17, 2011

Duality - द्वैत.

द्वैत ... काफी लोगों के लिए यह थोड़ा कठिन शब्द होगा.. पर सिर्फ तभी तक, जब तक हिंदी में है. English में इसका करीबी शब्द मिल जाने से बहुत जल्दी समझ आ जाता है. मजेदार है ना|  द्वैत या duality में जीना अपने आप में बहुत मुश्किल बात है और उस दुविधा को व्यक्त कर पाना और भी मुश्किल. 
दुविधा सिर्फ सही और गलत का फैसला करने में हो या दो-तीन में से किसी एक को चुनने की हो तो शायद बाहरी मदद से हल निकाला जा सकता है या कम से कम एक ईमानदार कोशिश तो की ही जा सकती है| मदद, ख़ुद अपने ज़मीर या अपने अंतर्मन की आवाज के सहारे भी मिल सकती है यदि उसे सुन पाने की ललक और हिम्मत हो|  हाँ, ये दूसरी मदद अक्सर कहीं ज्यादा मददगार होती है!
पर जब बात व्यक्तितत्व या अस्तित्व के टुकड़ों में बंटने की हो तो मामला बहुत अलग हो जाता है. ये डगर और कठिन होने लगाती है जब दोनों, तीनों, चारों सभी हिस्से अपने अपने वज़ूद को, अपने 'होने' को justify कर सकते हों, और इसीलिए अपनी जगह पर सही हों| 
'दीवानगी' या फिर 'Primal Fear' (movies) के चरित्रों से काफी अलग.   Hello ... I am still not a victim of split personality... [... I hope! :-) keeping my fingers crossed!! ]
यहाँ मामला सिर्फ एक से जुड़ा है - स्वयं से.  मैं क्या हूँ? इस सवाल का जवाद मुझे सिर्फ और सिर्फ अपने आप को देना होता है और यहीं सबसे बड़ी समस्या की शुरुआत होती है| ज़माने को कोई बात मनवाने से पहले अपने आप को convince कर पाना, बस यहीं आ कर गाड़ी रुक जाती है| 
तलवार की धार पर चलने वाली बात है... कितने सारे "मैं" हूँ??  कौन सा "मैं" थोड़ा ज्यादा मेरा है, बाकियों की तुलना में? वो थोड़ी कड़वे स्वाद वाली coffee सरीखा, वो तितलियों सा उड़ता फिरता, कभी हिमालय की गोद में बैठे शांत पलों सा स्वर्गिक अबोला सा, कभी बचपन को गले लगाने आतुर, कहीं छोटी छोटी खुशियों पर खुल कर ठहाके लगाता हुआ, वो वहां गुमसुम, अकेला, depressed; ये यहाँ नाचने को बेताब... एक "मैं" डरता भी है, और एक डराता भी है, एक को गुमनामी पसंद है, दूसरे को यूँ गाना, मानो कोई सुन ही नहीं रहा; एक लालची लोलुप कहता है take all ; एक कहता है give all and you will be free! क्या करूँ?? किसकी सुनूँ? ये सभी तो मेरे ही हैं..|
मेरे अन्दर शायद 'compartmentalization' हो गया है, खाके खिंच गए हैं और कारण बहुत दूर नहीं है, बहुत ज्यादा भी नहीं हैं| पर सब कुछ मनचाहा मिल जाए, वो भी आसानी से, बगैर वक़्त, उर्जा लगाये, तो शायद पाने का मजा नहीं आता| बड़े बच्चन सर, मधुशाला में कह गए हैं - 
प्यार नहीं पा जाने में है, पाने के अरमानों में!
पा जाता तब, हाय, न इतनी प्यारी लगती मधुशाला।
ये खाके, ये हिस्से, तोहफे हैं ज़िन्दगी के; शायराना मिजाज़ में सोचने की कोशिश करूँ, तो एक गीत की पंक्तियाँ याद आती हैं - ज़िन्दगी को बहुत प्यार हमने दिया, मौत से भी मोहब्बत निभाएंगे हम.... 
अभी अंतिम मुकाम दूर है, अभी तो ज़िन्दगी के तोहफों से मोहब्बत करने की बारी है...
हाथ बढ़ा ऐ ज़िन्दगी, आँख मिला के बात कर... !!

Saturday, September 03, 2011

Respect

This one should be more of a discussion than a monologue, request you to participate freely with your input.

Just a few days back, over a usual office lunch, a discussion started off, rather, it took shape out of normal casual talk and went on becoming interesting enough to be discussed here. There bound to be multiple people in yours, mine everyone’s life, with who one feels at-ease, and multiple who one hate, and still few who one can’t stand with and wants to get rid off as quickly as possible. There might be various forces, factors persuading one to face them all.

Our discussion point started from the people around in office (as we talked about someone who irk me every time I have to interact with and I don’t have a choice of losing him) and then went on the family members and then to the people whom you can never meet (like those are in history) or are far away from one’s reach (like some big shot, where chances of meeting in person, are negligible).
What makes the difference? Admiration? Comfort level?? Fear……..?? or Respect??????

Basically, question came up in discussion was, why do I respect some one? What is the basis of respecting someone? Is it because I fear from him/her? Or is it something else? It is really respect or there is something more or something entirely different?  How does one see/define about one’s interpersonal relationship with others? What drives it?

‘THE’ question here is simple, yet complicated – What is RESPECT? How do You define it? How do You perceive it? How do You interpret it when it comes up either in thoughts or in discussion with someone?

There are multiple definitions (and hence contexts, in which it is used) available in dictionary for the word. However, bringing them in here is not the objective. More than the definition, I would like to see how you people think of it/ understand it/ expect it? Once you think over it, mysteriously it starts changing the shape and interpretation… at least it happened with me.

Just to initiate it once again, let me put my basic point, I see ‘fear’ as the base of ‘respect’. One ‘respects’ a tiger because one fears tiger. Having said that, one does not fear one’s family, yet one respect them… now what drives that?
 
No, I won’t dwell in to more details of what we discussed, rather, I urge you to take the discussion further ahead...  What do you say?